Tuesday, September 8, 2015

बाल गोकुलम

4 सितम्बर  को शिशु वर्ग के भैया बहिनों ने कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर बाल गोकुलम का आयोजन किया | इसमें 73 भईया बहिनों ने भाग लिया | कार्यक्रम  में राधा, कृष्ण,सुदामा, नन्द बाबा, यशोदा मईया, बासुदेव, देवकी, मीरा और मामा कंस आदि की झाकियां प्रस्तुत की गई| सुंदर गीत गाए  गए| समूह नृत्य हुआ जिस ने सभी भैया बहिनों के अंतर मन को छू लिया| इस उपलक्ष में प्रधानाचार्य जी ने कहा कि कृष्ण जी का आगमन सम्पूर्ण मानव जाति के लिए कर्म करते हुए आत्मतत्व को जान कर सुखी रहने का मार्ग है|


No comments:

Post a Comment