Saturday, November 23, 2013

स्वामी विवेकानन्द चित्रकला प्रतियोगिता


            शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास पंजाब 
website: www., bharatiyashikasha.com,                 Email:deshrajsharma5@gmail.com
फ़ोन -01883236298, 9478000698                        एस.डी एस.वी.एम. सै-२ तलवाड़ा (होशियारपुर)144216
राष्ट्रीय अध्यक्ष:- दीना नाथ बत्रा  राष्ट्रीय मंत्री:- अतुल कोठारी  प्रान्त संयोजक:- देश राज शर्मा
क्र.स. एस.एस.यु.एन./१/२०१३                                       दिनांक - २९/११/२०१३ 
आदरणीय प्राचार्य/ प्रबंधक
                  सादर वन्दे!
             स्वामी विवेकानन्द का 150वां जन्म सारे देश में भिन्न-भिन्न विषयों को लेकर मनाया जा रहा है| पंजाब शिक्षा विभाग ,पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड , सी.बी.एस.ई. नई दिल्ली द्वारा अनेकों कार्यक्रम विद्यालयों में करवाए जा रहे हैं| पंजाब प्रान्त में स्वामी विवेकानन्द शार्द शताब्दी समारोह समिति स. प्रकाश सिंह बादल माननीय मुख्य मंत्री पंजाब की अध्यक्षता में स्वामी जी के विचारों को प्रान्त भर में पहुँचाने के लिए प्रयत्न कर रही है|
हम जानते हैं कि स्वामी विवेकानन्द जी का प्रत्येक सन्देश व्यक्ति के जीवन के प्रत्येक पड़ाव को प्रभावित करता है| इसी विषय को ध्यान में रख कर स्वामी विवेकानन्द के जीवन को चित्रकला के माध्यम से विद्यार्थियों में प्रवेश करवाने के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन तय किया है, ताकि विद्यार्थी स्वामी विवेकानन्द जी के जीवन से प्रेरणा लेकर एक आदर्श, प्रभावी, योग्य नागरिक बनकर अपने पैरों पर खड़े हो सकें|
चित्रकला प्रतियोगिता के नियम :-
१.      चित्र स्वामी विवेकानन्द जी के जीवन से सम्बंधित होगा |
२.    विद्यालय अपने स्तर पर दिनाँक 16-12-2013 तक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किसी भी दिन करेंगे |
३.   प्रान्त में कुल पांच क्षेत्र तय हैं ,प्रत्येक विद्यालय किसी एक क्षेत्र के अंतर्गत होगा |
४.   प्रत्येक विद्यालय को 100/- रु. पंजीकरण शुल्क, एस डी सर्वहितकारी विद्या मंदिर तलवाड़ा में जमा करवाना है (राशि SBI A/C No. 10702619995  में भी जमा करवाई जा सकती है)|  
५.   प्रत्येक विद्यालय प्रथम पांच चित्रों को प्रधानाचार्य द्वारा सत्यापित (Attested) करके     दिनाँक 24-12-2013 तक अपने क्षेत्र के एकत्रीकरण केंद्र में भेजेगा | चुने गए पहले तीन चित्रों में  क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय घोषित होंगे तथा शेष दो को सांत्वना पुरस्कार (consolation prize) हेतु चुना जाएगा|
६.   प्रत्येक क्षेत्र से पहले पांच स्थानों को प्रान्तीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चुना जाएगा|
७.      कक्षा नौवीं से बारहवीं के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे |
८.      समय सीमा 2:30 घंटे रहेगी |
९.      शीट का आकार 20 इंच * 15 इंच ( ½ इम्पीरियल शीट) होगी|
१०.  चित्रकला आयल कलर व स्कैच पैन को छोड़ कर किसी भी रंग व माध्यम से कर सकते हैं|
११.   निम्न बिंदुओं को ध्यान में रख कर निर्णय किए जाएँगे|
१.      कला तथा निजी प्रगटीकरण २. चित्रकला- बनावट ३. रंग योजना
  प्रकाश एवं छाया (light & shedding) ५ . सम्पूर्ण प्रभाव
१२.  विद्यार्थियो द्वारा तैयार किए चित्र पर आयोजित समिति का सर्वाधिकार होगा | किसी भी विषय के लिए आयोजन समिति का निर्णय अंतिम माना जाएगा |

पुरुस्कार :-
१.      क्षेत्र में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को क्रमश: 2100 रु,1500 रु, 1100 रु नकद राशि एवं शेष दो को  क्रमश: 500 रु. का सांत्वना पुरस्कार (consolation prize) तथा प्रमाण पत्र दिए जाएँगे|
२.      प्रान्त में प्रथम को 21000 रूपये ,दूसरे स्थान को 15000 रूपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को 11000 रूपये तथा प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा|

क्षेत्र :-                          जिले
१.      अमृतसर –          जालंधर ,अमृतसर, ,कपूरथला, तरनतारन
२.      होशियारपुर -        होशियारपुर ,नवांशहर, पठानकोट, गुरदासपुर
३.      लुधियाना-           लुधियाना ,संगरूर, बठिंडा, फाजिल्का   
४.      चंडीगढ़ -           चंडीगढ़ ,मोहाली, रोपड़, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब 
५.      मानसा -           मानसा ,बरनाला, मोगा ,मुकतसर ,फरीदकोट

एकत्रीकरण केन्द्र :-
१.अमृतसर क्षेत्र-    भवन एस.एल.पब्लिक स्कूल, विपरीत शिवाला भाईयां,अमृतसर
               दूरभाष: 0183-2271376, 9915044485, email:- bhavansl@hotmail.com        
२.होशियारपुर क्षेत्र – एस.वी.जे.सी.डी.ऐ.वी. पब्लिक सी.स. स्कूल ,कालेज रोड ,दसूहा ,
                जिला –होशियारपुर 144205 दूरभाष:- 01883-285246, 08284803777,
                                    Email:- svjcdavpublicschool@gmail.com
३.लुधियाना क्षेत्र- ऋषि दयानन्द स्कूल ,हाऊसिंग बोर्ड कालौनी ,एच.एम.# 38 जमालपुर        
                 लुधियाना 141010, दूरभाष:-09815396371 ,Email:- arunlomsh@gmail.com
४. चंडीगढ़ क्षेत्र- शारदा सर्वहितकारी सी. स. मॉडल स्कूल ,सै.-40 डी .चंडीगढ़ ,
                              दूरभाष:-0172-269114, Email:-sharda_sarvhitkari@yahoo.co.in
५.मानसा क्षेत्र – सर्वहितकारी विद्या मंदिर ,नजदीक नई अनाज मंडी ,बरनाला -148101
                             दूरभाष:-01679-232043, Email :-sarvhitkari_sch_bnl@yahoo.com  

         
भवदीया,
श्वेता शर्मा,
कार्यक्रम संयोजिका
Contact No.- 9476389960
Email:-svmtalwara@yahoo.com

No comments:

Post a Comment